
नमस्कार दोस्तों अगर आप एक ऐसा निवेश विकल्प ढूंढ रहे हैं जिसमें:
पैसा पूरी तरह सुरक्षित हो
टैक्स की भारी बचत हो
लंबे समय में मजबूत रिटर्न मिले
तो PPF (Public Provident Fund) आपके लिए सबसे बेहतरीन योजनाओं में से एक है।
यह स्कीम Government of India द्वारा समर्थित है, इसलिए इसमें निवेश को लगभग जोखिम-मुक्त माना जाता है।
इस लेख में हम जानेंगे:
• PPF interest rate 2026
• PPF क्या है
• इसमें निवेश कैसे करें
• ब्याज दरें
• टैक्स फायदे
• फायदे-नुकसान
• किसे निवेश करना चाहिए
• PPF interest rate 2026
PPF क्या होता है?
PPF यानी Public Provident Fund एक long-term savings scheme है जिसे आम नागरिकों को सुरक्षित निवेश और रिटायरमेंट फंड बनाने के लिए शुरू किया गया था।
भारत सरकार ने लोगों को लगातार बचत करने के लिए प्रोत्साहित करने और उनकी बचत के लिए पुरस्कार प्रदान करने के प्राथमिक लक्ष्य के साथ 1968 में पीपीएफ योजना शुरू की। कर बचत, रिटर्न और सुरक्षा के लाभों के कारण यह योजना अब सबसे लोकप्रिय दीर्घकालिक बचत योजनाओं में से एक अच्छी योजना बन गई है
इसकी सबसे बड़ी खासियत है:
सरकार की गारंटी
टैक्स फ्री रिटर्न
कंपाउंडिंग का फायदा
PPF अकाउंट आप:
✔ बैंक में
✔ पोस्ट ऑफिस में
दोनों जगह खुलवा सकते हैं।लेकिन एक व्यक्ति 1 अकाउंट ही ओपन करवा सकता है चाहे कहीं पर ही ओपन करवाए
PPF की अवधि (Lock-in Period)
पीपीएफ खाते में 15 साल की निर्धारित लॉक-इन अवधि होती है। लेकिन , आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि पीपीएफ में लॉक-इन अवधि खाता खोलने की तारीख से नहीं गिनी जाती है। बल्कि, यह उस वित्तीय वर्ष के अंत की तारीख से गिनी जाती है जिसमें खाते में पहली जमा राशि जमा की गई थी।
इसका मतलब है कि आप अपने पीपीएफ खाते में पहली जमा राशि जमा करने वाले वित्तीय वर्ष के अंत की तारीख से 15 साल पूरे होने से पहले अपने पीपीएफ खाते से धनराशि नहीं निकाल सकते। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने अपना खाता किस महीने या तारीख को खोला था।इसलिए हो सके तो खाता खोलने के दोरान ही कम से कम 500 रूपये जमा कर दें
उदाहरण के लिए, मान लीजिए कि आपने 26 जुलाई 2019 को अपने पीपीएफ खाते में पहली जमा राशि जमा की थी। ऐसे में, 15 साल की लॉक-इन अवधि वित्तीय वर्ष 2019-20 के अंत की तारीख, यानी 31 मार्च 2020 से गिनी जाएगी। इसलिए , आपका खाता 1 अप्रैल 2035 को परिपक्व होगा और आप उससे पहले कोई भी राशि नहीं निकाल पाएंगे।
PPF में कितना निवेश कर सकते हैं?
पीपीएफ में वित्तीय वर्ष में 500 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते है। निवेश के लिए अधिकतम 12 किस्तें या एकमुश्त राशि का उपयोग कर सकते है।
PPF पर ब्याज दर (2026 के आसपास)
Understanding the PPF Interest Rate 2026
सरकार हर तिमाही ब्याज दर तय करती है। सामान्यतया यह:
7% से 8% के बीच लगभग रहती है
(यह बैंक FD से अक्सर बेहतर और टैक्स फ्री होती है)
ब्याज कैसे जुड़ता है?
सालाना कंपाउंडिंग
• हर साल 1 अप्रेल को ब्याज मूल राशि में जुड़ता है
• अगले साल उसी पर फिर ब्याज मिलता है यानि चक्रवर्ती ब्याज
यही कारण है कि long term में PPF बहुत मजबूत corpus बनाता है।
PPF के टैक्स फायदे
PPF भारत सरकार की उन गिनी-चुनी योजनाओं में से है जो EEE category में आती हैं यानि टेक्स लाभ की योजना
E – Investment पर टैक्स छूट
धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक deduction
E – ब्याज पर कोई टैक्स नहीं
इसके ब्याज पर कोई टेक्स नही लगता है
E – maturity amount पूरी तरह tax free
यानि: सरल भाषा में
जो पैसा डालो, जो ब्याज मिले, जो निकले — सब टैक्स फ्री
PPF अकाउंट कैसे खोलें?
Offline तरीका
- बैंक या पोस्ट ऑफिस जाएँ
- PPF फॉर्म भरें
- KYC डॉक्यूमेंट दें
- पहली राशि जमा करें
Online तरीका
आजकल लगभग सभी बैंक mobile app या net banking से PPF खोलने की सुविधा देते हैं।
क्या PPF से पहले पैसा निकाल सकते हैं
हाँ — लेकिन कुछ शर्तों के साथ।
Partial Withdrawal
- 5 साल पूरे होने के बाद
- सीमित राशि तक
Loan Facility
- 3rd से 6th साल के बीच
- कम ब्याज पर
- इससे emergency में मदद मिल जाती है।
PPF के फायदे
- सरकार की गारंटी – zero risk
- टैक्स फ्री रिटर्न
- लंबी अवधि में बड़ा फंड
- अनुशासित बचत की आदत
- रिटायरमेंट के लिए शानदार
किसे PPF में निवेश करना चाहिए?
PPF खास तौर पर इन लोगों के लिए बेहतरीन है:
नौकरीपेशा लोग
टैक्स बचाने वाले निवेशक
रिटायरमेंट प्लान करने वाले
कम जोखिम पसंद करने वाले लोग
अगर आप:
• बच्चों की पढ़ाई
• रिटायरमेंट
• सुरक्षित फंड
के लिए निवेश कर रहे हैं — तो PPF बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है।
उदाहरण से समझिए PPF की ताकत
अगर आप:
₹1,50,000 हर साल
15 साल तक
7.5% ब्याज पर निवेश करें
तो लगभग:
₹40–42 लाख का फंड बन सकता है
(पूरा पैसा टैक्स फ्री!)
और अगर 25–30 साल तक अवधि और बढाई जाये — तो यह करोड़ के करीब भी पहुँच सकता है।
PPF vs बैंक FD (संक्षिप्त तुलना)
| बिंदु | PPF | बैंक FD |
|---|---|---|
| सुरक्षा | बहुत ज्यादा | अच्छी |
| टैक्स | पूरी तरह फ्री | टैक्सेबल |
| लॉक-इन | लंबा | छोटा |
| रिटर्न | मध्यम लेकिन सुरक्षित | मध्यम |
निष्कर्ष
पीपीएफ खाते स्थिर रिटर्न प्रदान करते हैं, जो जोखिम से बचने वाले और सेवानिवृत्ति की योजना बना रहे निवेशकों के लिए अधिक उपयुक्त हैं। आकर्षक ब्याज दरें, कर लाभ और अन्य कई फायदे होने के बावजूद, पीपीएफ खाता खोलने से पहले इसकी लंबी अवधि और मध्यम और उच्च जोखिम वाले फंडों की तुलना में अपेक्षाकृत कम रिटर्न पर विचार करना जरुरी है ।